दादरी के चिटहेरा गांव में भगवान परशुराम जयंती उत्साह के साथ मनाई गई
NEWS1UP
संवाददाता
दादरी। क्षेत्र के गांव चिटहेरा स्थित पंडित पीतांबर शर्मा के आवास पर भगवान परशुराम जयंती बड़े श्रद्धा भाव और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रभर के ब्राह्मण समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान परशुराम को नमन किया तथा समाज की एकता और संगठन पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के आयोजक पंडित पीतांबर शर्मा ने बताया कि यह विचार गोष्ठी केवल औपचारिक रूप से आयोजित की गई है। आगामी मई माह में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य और विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रभर से समाज के लोग शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम शर्मा ने की, जबकि संचालन मास्टर परमानंद द्वारा किया गया। आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज में शिक्षा, संस्कार और संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही ब्राह्मण समाज की एकता को समय की मांग बताया।
इस दौरान वक्ताओं में रामवीर शर्मा एडवोकेट, नरेंद्र शर्मा एडवोकेट, एसके शर्मा, रामदत्त शर्मा (सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक), हरिओम शर्मा, उमेश शर्मा, मास्टर रामकुमार शर्मा, रामवीर शर्मा (बुलंदशहर), अश्विनी शर्मा (बंबावड़), रत्नावीर शर्मा (दादरी) सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
