यूपी में 6 IPS अधिकारियों के तबादले
लखनऊ, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां, पूनम मिर्जापुर और सचिंद्र पटेल आगरा भेजे गए
NEWS1UP
संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में लखनऊ, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, गोंडा और मिर्जापुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में नई तैनातियां की गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस रवि शंकर छवि को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ से स्थानांतरित कर लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में नियुक्त किया गया है। वहीं आईपीएस हरीश चंदर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर से भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ भेजा गया है।
आईपीएस पूनम, जो वर्तमान में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं प्रधानाचार्य, पीटीएस मेरठ के पद पर तैनात थीं, उन्हें अब पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आईपीएस अशोक कुमार को सीआईडी, लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोंडा नियुक्त किया गया है।
आईपीएस सचिंद्र पटेल का तबादला भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ से अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा के पद पर किया गया है। जबकि आईपीएस यमुना प्रसाद को मुरादाबाद से स्थानांतरित कर पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर बनाया गया है।
