रसोई गैस ने फिर दिया महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा

0

मार्च से जून तक घरेलू LPG सिलेंडर 89 रुपये महंगा, जबकि दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर 942 रुपये में मिलेगा

NEWS1UP

संवाददाता

नई दिल्ली। आम आदमी की रसोई पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। घरेलू LPG गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया है। नई दरें 7 जून 2026 से लागू हो गई हैं।

यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च 2026 को 60 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई थी। यानी केवल तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका है।

क्या है कीमत बढ़ने की वजह ?

ऊर्जा क्षेत्र के जानकारों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में बाधाओं के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसका असर भारत सहित कई देशों पर पड़ा है। सरकारी तेल विपणन कंपनियां लंबे समय से घरेलू LPG बिक्री पर नुकसान झेल रही थीं, जिसके चलते कीमतों में यह संशोधन किया गया है।

आम जनता पर बढ़ेगा बोझ

नई कीमत लागू होने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा। पहले से महंगी होती रसोई, बढ़ती खाद्य वस्तुओं की कीमतें और अब गैस सिलेंडर के दाम में इजाफे ने मध्यम एवं निम्न आय वर्ग की चिंता बढ़ा दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!