अथीवा समर कार्निवाल-2026: खेल, कला और रचनात्मकता के रंगों से सराबोर हुई गोल्फलिंक्स टाउनशिप
बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम और ड्राइंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
18 जुलाई को सिंगिंग व पूल चैंपियनशिप और 19 को होगा पुरस्कार वितरण
]NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित लैंडक्राफ्ट सोसाइटी में सामाजिक संस्था ‘अथीवा’ द्वारा एओए के सहयोग से आयोजित ‘अथीवा समर कार्निवाल-2026’ पूरे उत्साह, खेल भावना और सामाजिक सहभागिता के साथ आगे बढ़ रहा है। क्रिस्टल क्लब एवं सिटी क्लब स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में गोल्फ लिंक टाउनशिप की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे दिन खेल परिसर में रोमांच, प्रतिस्पर्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिक डॉ एन. के. गर्ग, अमर जैन, आर.पी. गुप्ता, महेश शर्मा, एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को स्वस्थ समाज और मजबूत सामुदायिक संस्कृति का आधार बताया।
रंगों के माध्यम से बच्चों ने दिखाई अपनी कल्पनाशीलता

अथीवा समर कार्निवाल-2026 के अंतर्गत आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और रंगों के सुंदर संयोजन से सभी का मन मोह लिया। 5 से 7 वर्ष आयु वर्ग में जानवी अग्रवाल ने प्रथम, वेदांशी गुप्ता ने द्वितीय तथा प्रिशा अरोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 8 से 11 वर्ष आयु वर्ग में वाणी कपूर प्रथम, यशमित माहेश्वरी द्वितीय, जबकि पावकी मित्तल एवं शिवाय शर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में भाव्या गर्ग एवं दुर्वा गर्ग ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्तुति गर्ग एवं शिविका त्यागी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि स्वकृतो गोयल एवं तनिष्का सिदाना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति और कलात्मक प्रतिभा की उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने जमकर सराहना की।
बैडमिंटन में शानदार मुकाबले

बैडमिंटन प्रतियोगिता में सभी वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। बॉयज़ सिंगल्स में ईशांत सक्सेना विजेता तथा अर्नव अरुण शंकर गौर उपविजेता रहे। गर्ल्स सिंगल्स का खिताब नाइशा गोयल ने जीता, जबकि गीत वर्मा उपविजेता रहीं।
बॉयज़ डबल्स में आयान अग्रवाल एवं वत्सल शर्मा की जोड़ी विजेता बनी, जबकि आरव एवं अक्षत उपविजेता रहे। गर्ल्स डबल्स में नाइशा गोयल एवं गीत वर्मा की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा प्रिशा एवं तनिष्का उपविजेता रहीं।
मेंस सिंगल्स में शिवम चौधरी विजेता और ध्रुव गर्ग उपविजेता बने। वहीं विमेंस सिंगल्स का खिताब ज्योतिका गुप्ता ने अपने नाम किया तथा श्वेता बनर्जी दूसरे स्थान पर रहीं। मेंस डबल्स में संदीप एवं तुषार की जोड़ी विजेता रही, जबकि अवि गुप्ता एवं ध्रुव गर्ग उपविजेता रहे।
शतरंज में रणनीति और धैर्य की जीत

शतरंज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में विराज शर्मा ने प्रथम, विहान डागा ने द्वितीय तथा तनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में दिनेश सहगल विजेता रहे।
टेबल टेनिस और कैरम में भी दिखा जबरदस्त उत्साह
टेबल टेनिस सिंगल्स में वैभव मिश्रा ने पहला, जितिन शर्मा ने दूसरा तथा रितांश एवं वीर रघुवंशी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। डबल्स वर्ग में वैभव मिश्रा एवं वीर रघुवंशी की जोड़ी विजेता तथा जितिन शर्मा एवं दुष्यंत की जोड़ी उपविजेता रही।
कैरम प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अरिहंत ने प्रथम तथा अथर्व ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में दिनेश सहगल ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
आयोजन में टीम अथीवा और एओए की अहम भूमिका

समर कार्निवाल के सफल संचालन में पूर्व एओए अध्यक्ष सुरेश भटनागर, चंद्रशेखर शर्मा, राजन खन्ना, बेनू सिंघल, राधिका गर्ग, जाग्रति शर्मा, शिप्रा ग्रोवर, अंजुलि भटनागर, कमलेश सिंह, कृपाल सिंह, ध्रुव गर्ग, वैभव मिश्रा, दिनेश सहगल सहित अथीवा के सभी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर एओए सचिव प्रभात राणा, उपाध्यक्ष अनुज शर्मा तथा कोषाध्यक्ष प्रशांत शर्मा भी मौजूद रहे।
18 जुलाई को सिंगिंग प्रतियोगिता तथा पूल चैंपियनशिप
आयोजकों ने बताया कि 18 जुलाई को समर कार्निवाल के अंतर्गत सिंगिंग प्रतियोगिता तथा पूल चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसके बाद 19 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य समापन समारोह में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
