November 5, 2026
[t4b-ticker]

नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा: CM योगी

0
CM

3,567 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र

बोले, मेरिट से चयन अब सरकार की प्राथमिकता

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित 3,567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियुक्ति के बाद किसी शिक्षक से पैसे या लेनदेन की मांग की गई तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और उसे जेल जाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में 5,297 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, जबकि पिछले नौ वर्षों में करीब 9.5 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि अगले छह महीनों में एक लाख और युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य है।

2015-16 में मांगे थे 8 लाख, अब मिला नियुक्ति पत्र

योगी ने एक अभ्यर्थी का उदाहरण देते हुए कहा कि 2015-16 में उससे इसी पद के लिए 8 लाख रुपये की मांग की गई थी। नौकरी नहीं मिली, लेकिन प्रक्रिया निरस्त होने के बाद अब उसी अभ्यर्थी का नियुक्ति पाने का सपना पूरा हुआ।

सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर प्रयागरगराज की आंचल शुक्ला का खिला चेहरा

शिक्षक सिर्फ नौकरी नहीं, नई पीढ़ी के निर्माता

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि उनकी भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं है। एक शिक्षक यदि साल में 100 विद्यार्थियों से संवाद करता है तो 3,567 शिक्षक लाखों बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों को 2047 के भारत का नेतृत्व करने वाली पीढ़ी तैयार करने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

धरनारत युवाओं के लिए भी पहल

 मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री को एनसीटीई को पत्र लिखकर प्रयागराज में धरने पर बैठे युवाओं के लिए एक बार की राहत अथवा ऐसी व्यवस्था पर विचार करने का निर्देश दिया, जिससे वे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed