November 5, 2026
[t4b-ticker]

UP: 18 IPS अफसरों के तबादले, आनंद कुमार बने SP CID

0
IPS

तीन दिन में 53 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, चुनाव से पहले पुलिस महकमे में तेज हुई तबादला एक्सप्रेस

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में मंगलवार को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 18 IPS अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इससे पहले 19 सितंबर को 35 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था। इस तरह तीन दिनों के भीतर 53 IPS अधिकारियों की तैनाती बदली है।

आनंद कुमार-II को CID की कमान

2017 बैच के IPS अधिकारी आनंद कुमार-II को क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक, CID, लखनऊ बनाया गया है। वहीं संजय राय को क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या से हटाकर SP, EOW, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

कई महत्वपूर्ण पदों पर बदले अधिकारी

तबादला सूची के मुताबिक डॉ. सतीश कुमार को सेनानायक, 01 वाहिनी SSF, लखनऊ, जबकि संजीव सुमन को SP, UPSIFS, लखनऊ बनाया गया है। समीर सौरभ को CID लखनऊ से हटाकर 27वीं वाहिनी PAC, सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है। आशुतोष द्विवेदी को APTC सीतापुर से SP, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या भेजा गया है।

शशि शेखर सिंह को ATS लखनऊ से हटाकर 11वीं वाहिनी PAC, सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है। वंशराज सिंह यादव को CID मुख्यालय से 03 वाहिनी SSF, प्रयागराज भेजा गया है। राजकुमार को सुरक्षा, मथुरा से SP, सतर्कता अधिष्ठान की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा प्रीतिबाला गुप्ता SP ATS के पद पर रहेंगी। कमल किशोर को SP EOW, देवेश कुमार शर्मा को SP खाद्य प्रकोष्ठ, राहुल मिठास को SP तकनीकी सेवाएं, डॉ. कृष्ण गोपाल को SP PTC मुरादाबाद, शोएब इकबाल को SP यातायात निदेशालय और पवित्र मोहन त्रिपाठी को SP RTC चुनार, मिर्जापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

तीन दिन में 53 IPS तबादले

19 सितंबर को सरकार ने 35 IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया था, जिसमें कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई थीं। अब 18 और IPS अधिकारियों के तबादले के बाद महज तीन दिनों में तबादलों का आंकड़ा 53 पहुंच गया है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए आने वाले दिनों में भी प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तबादलों का सिलसिला जारी रहने की संभावना पर नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed