सीएम योगी की पदयात्रा से पहले राजनगर एक्सटेंशन में सुरक्षा का जायजा, पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण
5 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 5 नवंबर को राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं यातायात), पुलिस उपायुक्त नगर, ग्रामीण, यातायात एवं मुख्यालय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
