उत्तर प्रदेश को ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का बड़ा तोहफा: पीएम मोदी 7 नवंबर को तीन नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी!

0

यूपी के 20 शहर जुड़ेंगे हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से

NEWS1UP

संवाददाता

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। इनमें से दो ट्रेनें उत्तर प्रदेश के लिए और एक ट्रेन दिल्ली से जुड़ी होगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से इन ट्रेनों को रवाना करेंगे।

रेल मंत्रालय ने शुक्रवार रात को इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल जारी किया। सबसे खास बात यह है कि वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ खुद प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी कैंट स्टेशन से करेंगे। वहीं, लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत और फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत को वे वर्चुअली फ्लैग ऑफ करेंगे।

वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस (26421/26422)

यह ट्रेन वाराणसी और मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो को जोड़ने जा रही है। ट्रेन नंबर 26422 वाराणसी कैंट स्टेशन से सुबह 5:25 बजे रवाना होगी। यह रास्ते में विंध्याचल (6:55), प्रयागराज छिवकी (8:00), चित्रकूटधाम (10:05), बांदा (11:08) और महोबा (12:08) स्टेशनों पर रुकेगी। खजुराहो में यह ट्रेन दोपहर 1:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 26421 खजुराहो से 3:00 बजे दोपहर चलेगी और वाराणसी कैंट पर रात 11:00 बजे पहुंचेगी। इस रूट पर धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (26503/26504)

यह ट्रेन पश्चिमी यूपी और अवध को जोड़ने जा रही है। ट्रेन नंबर 26504 लखनऊ से सुबह 5:55 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी, वापसी में 26503 नंबर की ट्रेन सहारनपुर से 3:00 बजे चलेगी और रात 9:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर होते हुए चलेगी। यह पश्चिमी यूपी के यात्रियों को राजधानी से तेज़ और आरामदायक कनेक्टिविटी देगी।

फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (26461/26462)

तीसरी ट्रेन फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस है, जो पंजाब से राजधानी दिल्ली तक यात्रियों को जोड़ेगी। इससे पंजाब और हरियाणा के यात्रियों को तेज़ और आधुनिक ट्रेन यात्रा का अनुभव मिलेगा।

वाराणसी से पीएम मोदी देंगे हरी झंडी

7 नवंबर की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी कैंट स्टेशन से इन ट्रेनों का शुभारंभ कर सकते हैं!। यह पहली बार होगा जब वे अपने संसदीय क्षेत्र में किसी वंदे भारत ट्रेन को स्वयं रवाना करेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री के हाथों वंदे भारत ट्रेनों के संचालन का यह आयोजन वाराणसी के मडुवाडीह स्टेशन परिसर में होगा, जहां विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस: उत्तर प्रदेश का तेजी से बढ़ता नेटवर्क

उत्तर प्रदेश अब देश का वह राज्य बन चुका है जहां वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या सबसे तेज़ी से बढ़ रही है। फिलहाल यूपी से चलने वाली प्रमुख वंदे भारत ट्रेनों की सूची इस प्रकार है-

ट्रेन नंबर रूट
22435/22436 वाराणसी – नई दिल्ली
22457/22458 आनंद विहार – देहरादून
20171/20172 रानी कमलापति – निजामुद्दीन
22415/22416 वाराणसी – नई दिल्ली
22425/22426 अयोध्या – आनंद विहार
22549/22550 गोरखपुर – प्रयागराज
22345/22346 पटना – गोमती नगर
22545/22546 लखनऊ – देहरादून
20887/20888 रांची – वाराणसी
20981/20982 उदयपुर – आगरा कैंट
22490/22489 मेरठ – लखनऊ
22500/22499 वाराणसी – देवघर
26502/26501 गोरखपुर – पाटलिपुत्र
20176/20175 आगरा कैंट – वाराणसी

नई ट्रेनों के साथ यूपी का रेल नेटवर्क और भी सशक्त हो जाएगा, जिससे न सिर्फ यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और औद्योगिक विकास को भी नया आयाम मिलेगा।

मेक इन इंडिया’ का चमकता उदाहरण

वंदे भारत ट्रेनें पूरी तरह ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट के तहत देश में निर्मित की गई हैं। अत्याधुनिक तकनीक, तेज़ रफ्तार और उच्च स्तरीय सुरक्षा सुविधाओं के साथ यह भारतीय रेल के आधुनिक युग की पहचान बन चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!