December 11, 2025

धरातल पर सक्रिय सीएम योगी: बच्चों को दुलारा, पीड़ितों को न्याय का भरोसा!

0
0
0

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री, 42 फरियादी मिले

400 की शिकायतें पहले ही सुन चुके

NEWS1UP

संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी में आयोजित जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे फरियादियों से सीधी मुलाकात की। CM योगी ने हर पीड़ित का प्रार्थना-पत्र स्वयं स्वीकार किया, उनकी समस्याएँ सुनीं और त्वरित व संतोषजनक समाधान का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में 42 से अधिक लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकांश मामले ज़मीनी विवाद, राजस्व व पुलिस से संबंधित थे। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद पुलिस आयुक्त, एडीजी, एसएसपी और एसपी को साफ निर्देश दिए कि सभी पुलिसीय मामलों में निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, और हर शिकायत की वरिष्ठ स्तर पर नियमित निगरानी हो।

दो फरियादियों ने गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने दोनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और चिकित्सा सहायता के मामलों में नियमित रूप से आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है।

जनता दर्शन में अभिभावकों के साथ आए छोटे बच्चों ने भी सबका ध्यान खींचा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को स्नेह से दुलारते हुए चॉकलेट दी और उनसे पढ़ाई में मन लगाकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

तीसरे दिन भी जारी रहा जनसंपर्क का सिलसिला

यह जनसुनवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लगातार तीसरा दिन था। इससे पहले उन्होंने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार और रविवार को आयोजित जनता दर्शन में कुल 400 लोगों की शिकायतें सुनी थीं। दोनों ही दिनों उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक ढंग से किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस सतत जनसंपर्क से प्रशासनिक तंत्र में सक्रियता बढ़ी है, वहीं आमजनों में यह विश्वास भी मजबूत हो रहा है कि उनकी समस्याओं का समाधान सीधे मुख्यमंत्री तक पहुँचकर तेज़ी से हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!