[t4b-ticker]

शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम अब ‘परशुरामपुरी’

0
CM

NEWS1UP

संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

सरकार के अनुसार, जलालाबाद भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग के मद्देनजर नगर का नाम परशुरामपुरी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।

गौरतलब है कि योगी सरकार इससे पहले भी इलाहाबाद का नाम प्रयागराज, फैजाबाद का अयोध्या, मुगलसराय का पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर सहित प्रदेश के कई शहरों, कस्बों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!