[t4b-ticker]

ग्रेटर नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार और बीम गिरने से दो दलकलकर्मियों की मौत, तीन घायल

0
CC

ईकोटेक-3 स्थित ILGIM कंपनी में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा

NEWS1UP

संवाददाता

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित ILGIM इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण कंपनी में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी थी, तभी कंपनी की साइड की एक दीवार और लोहे का भारी बीम अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में पांच दमकलकर्मी आ गए।

इस दर्दनाक हादसे में मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह और फायरमैन रोहित यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार और फायरमैन अमित कुमार घायल हो गए। चिकित्सकों के अनुसार तीनों घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

आग पर पाया गया काबू

पुलिस और फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। घटना के बाद पुलिस, फायर विभाग और SDRF की टीम मौके पर राहत एवं जांच कार्य में जुटी हुई है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

औद्योगिक क्षेत्र में मचा हड़कंप

ईकोटेक-3 ग्रेटर नोएडा का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, जहां इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, ऑटो कंपोनेंट्स और अन्य मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों की बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां संचालित हैं। हादसे के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!