विधायक अनिल शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया गहरा शोक
शिकारपुर में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी दिवंगत विधायक को अंतिम श्रद्धांजलि
NEWS1UP
संवाददाता
बुलंदशहर। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वर्गीय अनिल शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रानऊ स्थित आवंतिका फार्म हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान व्यापारी नेता सोनू पाठक सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। विधायक अनिल शर्मा के समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
