[t4b-ticker]

हम-तुम रोड निर्माण को लेकर फिर तेज हुई मुहिम, अब आश्वासन नहीं कार्रवाई चाहिए!

0
FF

राज विलास में वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक, DM-GDA VC, विधायक और मंत्री को पत्र देने का फैसला

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की वर्षों से जर्जर हम-तुम रोड के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। रविवार को राज विलास में हम-तुम रोड वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में सड़क की बदहाली और निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई गई।

सदस्यों ने कहा कि यह मार्ग आसपास की कई सोसायटियों और हजारों परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन खराब सड़क के कारण लोगों को आवागमन, जलभराव और धूल-मिट्टी जैसी समस्याओं से लगातार जूझना पड़ रहा है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सड़क के तत्काल और स्थायी निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी, GDA उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक को फिर पत्र सौंपा जाएगा। वहीं, मामला शासन स्तर तक पहुंचाने के लिए स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप को भी पत्र देने का निर्णय लिया गया।

एसोसिएशन ने दो टूक कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं चलेगा। क्षेत्रवासी सड़क निर्माण की ठोस कार्रवाई और स्पष्ट समयसीमा चाहते हैं। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक यह मुद्दा संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!