September 28, 2026
[t4b-ticker]

सीएम योगी का सख्त संदेश: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

1
CM

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांति, खुशहाली और सुदृढ़ कानून व्यवस्था ही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है। इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बुजुर्ग की पीड़ा सुन सीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

रायबरेली से पहुंचे एक बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री को अपने साथ हुई मारपीट और रुपये छीने जाने की शिकायत बताई। शरीर पर लगी चोट दिखाते हुए वह भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने पूरा प्रकरण सुनने के बाद अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते सीएम योगी

अवैध कब्जे की शिकायतों पर भी सख्ती

जनता दर्शन में कुछ लोगों ने जमीन पर जबरन कब्जे की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गरीबों की जमीन हड़पने या उस पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए। उन्होंने राजस्व से जुड़े मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर भी जोर दिया।

घबराइए मत, समस्या का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

1 thought on “सीएम योगी का सख्त संदेश: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई”

  1. Illegal constructions on a park land in C Block Lohia Nagar Ghaziabad. GDA writes a letter to Commissioner Nagar Nigam Ghaziabad to remove encroachment on Government land since park is transferred to Nagar Nigam Ghaziabad But no action by NNG Commissioner for last more than two months. Pujari says he has managed every thing. It means he is above the law.
    SC says illegal constructions must be dealt with iron hands. But NNG is silent. Why?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!