विधान परिषद निर्वाचन को लेकर पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने इंग्राहम इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। विधान परिषद (स्नातक/शिक्षक) निर्वाचन के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने थाना कविनगर क्षेत्र स्थित इंग्राहम इंटर कॉलेज पहुंचकर मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
