गौर कैस्केड्स में दीपावली उत्सव की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
बच्चों और महिलाओं की प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र, तंबोला और मनोरंजक खेलों के बीच छाया उत्साह
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गौर कैस्केड्स सोसाइटी में अग्रवाल सभा के तत्वावधान में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों और सामूहिक रात्रिभोज से सजे समारोह में सोसाइटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों और महिलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

समारोह में चाट, तंबोला और विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया। उत्सव के दौरान निवासियों ने एक-दूसरे के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। सामूहिक रात्रिभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन में पारिवारिक सौहार्द, आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का मंच संचालन वर्षा सिंघल ने किया। अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों और समिति सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी निवासियों, प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश कंसल उपस्थित रहे। अग्रवाल सभा के संस्थापक शिव कुमार गोयल, पूर्व अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, अध्यक्ष लोकेश गर्ग, उपाध्यक्ष नवनीत कंसल, महामंत्री मुकेश सिंघल, मंत्री मंजूषा और कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल के साथ समिति सदस्य अतुल गर्ग, पुनीत सिंघल, गौरव आर्य, रजनी बंसल और सुरेश सिंघल सहित सोसाइटी के अनेक निवासी मौजूद रहे।
