October 11, 2026
[t4b-ticker]

राहुल की याचिका खारिज होने पर जयराम रमेश ने कहा, कानून के तहत सभी विकल्पों का उठायेंगे लाभ

0
rahul

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी नेता राहुल गांधी की सत्र न्यायालय में अर्जी खारिज होने पर गुरुवार को कहा कि पार्टी कानून के तहत सभी विकल्पों पर विचार करेगी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात के सत्र न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली। मोदी सरनेम मानहानि केस में सूरत कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने की उनकी अर्जी खारिज कर दी है। इस मामले में सूरत की निचली अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी।

इस फैसले के बाद जयराम रमेश ने कहा कि कानून के तहत सभी उपलब्ध विकल्प हमारे पास हैं। हम उन सभी का लाभ उठाना जारी रखेंगे। कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी शाम 4:00 बजे राहुल गांधी की अपील पर मीडिया को जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!