October 24, 2026
[t4b-ticker]

प्रयागराज पहुंचने वालों मार्गो की डीजी पुलिस यूपी ने जानी यथास्थिति

0
dgp

NEWS1UP

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में डीजी पुलिस उत्तर प्रदेश ने सोमवार सुबह की जानकारी अपने मातहतों से ली। प्रयागराज आने वाले सभी मार्गो की स्थिति सामान्य है हालांकि लेप्रोसी और फाफामऊ तिराहे पर यातायात का दबाव बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रयागराज महाकुम्भ में पतित पावनी मां गंगे,यमुना एवं अन्त: सलीला सरस्वती के पावन संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धाओं के जन सैलाब उमाड़ रही भीड़ की स्थिति जानने के लिए महाकुम्भ यातायात की व्यवस्था को संभालने के लिए सोमवार की सभी वार्ता किया।

इस दौरान मीरर्जापुर मार्ग की स्थिति ठीक है, रीवा रोड की स्थिति सामान्य है, सहंसो जौनपुर ठीक है, लखनऊ मार्ग ठीक है,वाराणसी मार्ग ठीक है,कौशाम्बी मार्ग ठीक है। हालांकि सबसे अधिक दबाव प्रयागराज में प्रवेश करने वाले लेप्रोसी और फाफामऊ तिराहे पर वाहनों का दबाव अधिक बना हुआ है।

उन्होंने निर्देश दिया है कि वाहनों को धीरे—धीरे आगे बढ़ाते रहें और दबाव न बनने दे,श्रद्धालुओं को सुगम यातायात उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!