उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न
NEWS1UP
गाजियाबाद। भगवान सूर्य देव और छठ पूजा की लोक आस्था और उपासना का महापर्व इस बार चंद्रशिला आपार्टमेंट में भी सामूहिक सहभागिता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रात: अर्घ्य के पश्चात व्रतियों द्वारा पारंपरिक ठेकुआ प्रसाद अर्पित कर महापर्व का समापन श्रद्धा, शांति और भव्यता के साथ किया गया।
नेहरूनगर स्थित चंद्रशिला अपार्टमेंट में इस वर्ष सामूहिक छठ पूजा का भव्य और अनुशासित आयोजन किया। व्रतियों अपने परिवार, मित्रों और संबंधियों सहित अपार्टमेंट की छत पर बनाए कृत्रिम छठ स्थल पर पहुंचे। वहां काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान भास्कर एवं माँ छठी मइया की आराधना की।
कृत्रिम छठ स्थल पर पवित्र जल डाला गया, जिसमें गुलाब की पंखुड़ियाँ, गुलाब जल एवं इत्र मिलाकर वातावरण को पूर्णत: शुद्ध और पवित्र बनाया गया। प्रत्येक व्रती को पूजा हेतु एक-एक नारियल प्रदान किया गया।
पूरे कार्यक्रमों का संचालन प्रियंका गुप्ता के देखरेख व सामूहिक सहभागिता से संपन्न हुआ। वहीं व्रतकर्ता श्रीमती अर्चना, सुंदरवती सिंह और मनीषा सिंह थी। अन्य सहयोगी श्रीमती काजल, शीतल, सुलेखा, मोनिका, कंचन, राखी, संगीता, डा. राधिका, बीना, कुमकुम, बीना त्यागी, आरती, नीलम, अंजली, भूमि, रेखा , रागिनी का विशेष सहयोग रहा।
