गाजियाबाद में कांग्रेस का “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान तेज

0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के तहत गाजियाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा गांव-गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मनरेगा योजना का नाम बदलकर उसकी रोजगार गारंटी समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है, जिससे ग्रामीण मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे हैं।

अभियान के तहत ग्राम आबिदपुर मानकी व ग्राम कलछीना में आयोजित कार्यक्रमों में सतीश शर्मा ने मनरेगा की मूल भावना, काम के दिनों में कटौती, भुगतान में देरी और बढ़ती बेरोजगारी पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मनरेगा बचाओ संग्राम के पंपलेट भी जन-जन तक पहुंचाए गए।

कार्यक्रमों में जिला महामंत्री डॉ. ताहिर अली, जिला सचिव मोहम्मद इरफान, कांग्रेस सेवा दल के प्रांतीय ध्वज प्रभारी सुरेश दोसा, अनिल शर्मा, श्याम पोर्वाल, मंडल अध्यक्ष जफर अली, ग्राम अध्यक्ष अबरार प्रधान, यूनिस सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके पश्चात कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ग्राम दौसा पहुंचा, जहां पूर्व ग्राम प्रधान ओंकार सिंह उर्फ पप्पू एवं पूर्व प्रधान प्रत्याशी चंद्रपाल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

कांग्रेस नेताओं ने दोहराया कि मनरेगा गरीबों के सम्मान और रोजगार की गारंटी है, और इसे बचाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!