इंदिरापुरम में विराट हिंदू सम्मेलन, साध्वी प्राची दीदी ने एकता और स्वाभिमान का किया आह्वान!

0
4
0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित ज्ञान खंड-1 पार्क में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित सम्मेलनों की श्रृंखला का हिस्सा था।

सम्मेलन की शुरुआत हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदू समाज की प्रखर वक्ता एवं प्रसिद्ध धर्म प्रचारिका साध्वी प्राची दीदी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने कहा, “मैं यहां हिंदुओं को जगाने आई हूं। हर हिंदू को गर्व से कहना चाहिए कि हम हिंदू हैं।” उन्होंने समाज में संगठन, एकता और स्वाभिमान को समय की आवश्यकता बताते हुए युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में युवाओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम को आकर्षक बनाया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। पूरे परिसर में “जय श्री राम” और “जय भारत माता” के नारों से वातावरण भक्तिमय और देशभक्ति से ओतप्रोत रहा।

आयोजन को सफल बनाने में आयोजन अध्यक्ष सुनील मेहता, सचिव संजय बंसल सहित आरएसएस के कार्यकर्ताओं एवं समाज के गणमान्य नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर आगंतुकों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!