क्रॉसिंग रिपब्लिक फायरिंग कांड: वायरल वीडियो से खुलासा, 4 आरोपी हिरासत में

0

Ai image

0
0

पुलिस की तत्पर कार्रवाई

लेकिन अपराधियों के बढ़ते हौसलों पर फिर उठे सवाल

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद।  थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में बुधवार को सरेशाम फायरिंग स्कॉर्पियो सवार युवकों द्वारा की गई फायरिंग का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मामले को गंभीरता से लिया।

वादी सुमित चौधरी की तहरीर के अनुसार, दीपक और उसके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौच की, जान से मारने की धमकी दी और एक मॉडिफाइड राइफल से फायरिंग की। घटना से इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया। मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दीपक समेत तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

ACP वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि- 

“घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जा रहा है।”

हालांकि, इस तरह की घटनाएं यह जरूर संकेत देती हैं कि पुलिस की लगातार कार्रवाई और विभिन्न अभियानों के बावजूद कुछ असामाजिक तत्व अब भी बेखौफ होकर कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!