गाजियाबाद से उदयपुर तक चमका नाम: धनकड़ दंपत्ति को ‘बिजनेस आइकन अवॉर्ड 2026′
मेहनत, प्रबंधन और विज़न का सम्मान
धनकड़ प्राइवेट लिमिटेड की उपलब्धि
NEWS1UP
उदयपुर/गाजियाबाद। झीलों की नगरी उदयपुर में आयोजित ‘इंटरनेशनल बिजनेसमैन डे’ का भव्य समारोह इस बार गाजियाबाद के लिए खास बन गया, जब धनकड़ प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक प्रमोद धनकड़ और मंजू धनकड़ को ‘बिजनेस आइकन अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। बीती 23 मार्च को बीसीआई (बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल) द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित मंच पर देशभर के चुनिंदा उद्यमियों के बीच धनकड़ दंपत्ति की उपलब्धि ने गाजियाबाद के कारोबारी जगत को नई पहचान दिलाई।

भुवाणा स्थित विंधम गार्डन में आयोजित इस समारोह में उद्योग और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, लेकिन खास आकर्षण रहे प्रमोद और मंजू धनकड़, जिन्होंने अपने व्यवसायिक कौशल और निरंतर प्रगति के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
धनकड़ प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से दोनों निदेशकों ने न केवल व्यापारिक सफलता अर्जित की, बल्कि रोजगार सृजन और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही वजह रही कि राष्ट्रीय स्तर के इस मंच पर उन्हें सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम में बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि ऐसे उद्यमी देश की आर्थिक रीढ़ होते हैं, जो अपने प्रयासों से न केवल व्यापार को आगे बढ़ाते हैं बल्कि समाज के विकास में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। धनकड़ दंपत्ति का सम्मान इसी सोच का प्रतिबिंब है।
