जहांगीराबाद के राजेश कुमार को प्रतिष्ठित सम्मान, अमीषा पटेल ने किया सम्मानित
फोटोग्राफी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का मिला सम्मान, जहांगीराबाद में खुशी की लहर
NEWS1UP
संवाददाता
नई दिल्ली/जहांगीराबाद। जहांगीराबाद के लिए गर्व का क्षण तब आया जब क्षेत्र के प्रतिष्ठित आधुनिक हिमालय फोटो स्टूडियो के संचालक राजेश कुमार को फोटोग्राफी एवं स्टूडियो सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। नई दिल्ली में आयोजित National Prestige Awards 2026 समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

नई दिल्ली के द्वारका स्थित रैडिसन ब्लू होटल में आयोजित समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने राजेश कुमार को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमियों, व्यवसायियों और पेशेवरों को भी सम्मानित किया गया।
राजेश कुमार का आधुनिक हिमालय फोटो स्टूडियो अपनी आधुनिक तकनीक, उत्कृष्ट फोटोग्राफी और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। वर्षों से वे अपने कार्य के माध्यम से फोटोग्राफी के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहे हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान की खबर से जहांगीराबाद और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने राजेश कुमार को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान का विषय बताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजेश कुमार की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि छोटे शहरों से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। उनके सम्मानित होने से जहांगीराबाद का नाम देशभर में रोशन हुआ है।
