November 5, 2026
[t4b-ticker]

राम मंदिर फंड जाँच: SIT ने ट्रस्ट पदाधिकारियों को अयोध्या छोड़ने से रोका

0
RR

NEWS1UP

विशेष संवाददाता

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त फंड में कथित हेराफेरी की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, तीन सदस्यीय SIT ने जांच के दायरे में आए मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और मंदिर से जुड़े कुछ अन्य लोगों को अगले आदेश तक अयोध्या न छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि SIT ने रविवार को लखनऊ रवाना होने से पहले यह महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया। जांच एजेंसी लगातार संबंधित अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है तथा वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच से संबंधित दैनिक रिपोर्ट को डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित रखा गया है। इस रिपोर्ट में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों से हुई पूछताछ का पूरा ब्यौरा दर्ज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के बाद इसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा जाएगा। SIT की इस कार्रवाई के बाद राम मंदिर फंड से जुड़े मामले में नए खुलासों और संभावित बड़ी कार्रवाई की अटकलें तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed