November 5, 2026
[t4b-ticker]

शिव मंदिर में धूमधाम से मनेगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 4 सितंबर को सजेगा भक्ति और संस्कृति का रंग

0
MM

NEWS1UP

धर्म-कर्म डेस्क

गाजियाबाद। नेहरू नगर द्वितीय के सी.ई.एफ. ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से इस अवसर पर विशेष श्री कृष्ण-लीला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में गांधर्व संगीत महाविद्यालय के प्रसिद्ध कलाकार कृष्ण-लीला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे होगी, जबकि रात्रि 12 बजे श्री बालकृष्ण जन्मोत्सव आरती के साथ जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन होगा।

आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने और धर्मलाभ उठाने की अपील की है।

भक्ति के साथ संस्कृति का संगम

शिव मंदिर समिति के इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और संगीत की झलक भी देखने को मिलेगी। जन्माष्टमी की रात मंदिर परिसर में विशेष सजावट और धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed