November 4, 2026
[t4b-ticker]

राजनगर एक्सटेंशन में उतरेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 5 नवंबर को करेंगे पदयात्रा

0
F

Ai image

सुबह 10 बजे KW दिल्ली-6 से रिवर हाइट्स तक निकलेगी पदयात्रा, भाजपा ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने का किया आह्वान

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को विपक्ष की ओर से आयोजित रैली के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में गाजियाबाद का राजनगर एक्सटेंशन भी राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित पदयात्रा 5 नवंबर को राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित की जाएगी। इस पदयात्रा को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और जिले के शीर्ष नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने का आह्वान किया है। यह पदयात्रा भाजपा के प्रदेशव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान का हिस्सा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पदयात्रा 5 नवंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसका मार्ग KW दिल्ली-6 से रिवर हाइट्स तक निर्धारित किया गया है। राजनगर एक्सटेंशन जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में मुख्यमंत्री की इस पदयात्रा को भाजपा के जनसंपर्क और संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा की इस पदयात्रा में कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं। पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि गाजियाबाद में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा की राजनीतिक और संगठनात्मक ताकत का संदेश दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed