November 6, 2026
[t4b-ticker]

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, रात 10 बजे ही रवाना होगी आखिरी ट्रेन!

0
F1

NEWS1UP

संवाददाता

नई दिल्ली। दिवाली के दिन 8 नवंबर (रविवार) को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य दिनों के मुकाबले एक घंटे पहले बंद हो जाएंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने त्योहार को देखते हुए यह फैसला लिया है। इसके तहत सभी मेट्रो लाइनों और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे रवाना होगी।

हालांकि, यात्रियों को सुबह की सेवा में राहत मिलेगी। पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर रविवार को सामान्यतः सुबह 7 बजे शुरू होने वाली मेट्रो सेवा इस बार सुबह 6 बजे से ही उपलब्ध होगी।

DMRC के अनुसार, पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से शिव विहार, मैजेंटा लाइन पर बॉटनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क से दीपाली चौक तथा ग्रे लाइन पर द्वारका से ढांसा बस स्टैंड के बीच सुबह 6 बजे से मेट्रो चलेगी।

DMRC की यात्रियों से अपील

मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे दिवाली के दिन यात्रा की योजना बदले हुए समय के अनुसार बनाएं। खासकर रात में सफर करने वाले यात्री इस बात का ध्यान रखें कि सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी ट्रेन रात 10 बजे ही रवाना होगी। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी इस बदलाव के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *