लाजपत राय कॉलेज में विज्ञान दिवस के अवसर पर अंतर महाविद्यालय विज्ञान क्विज की गई आयोजित
रिपोर्ट News1up
गाजियाबाद :- लाजपत राय कॉलेज में विज्ञान दिवस के अवसर पर अंतर महाविद्यालय विज्ञान क्विज आयोजित किया गया। प्रकाश तिवारी ने सर सीवी रमन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला, जिनके नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने की उपलब्धि पर विज्ञान दिवस मनाया जाता है और आजादी से आज तक विज्ञान की उपलब्धियों और प्रसार पर चर्चा की चिंता व्यक्त की, कि देश के बजट के जीडीपी का अत्यंत अल्प प्रतिशत एक प्रतिशत से भी कम अनुसंधान पर खर्च होता है।
इसके पश्चात विज्ञान क्विज 2023 फाइनल प्रारंभ हुआ। फाइनल में विजुअल, आॅडियो, रेपिडफायर सहित पांच राउंड हुए जिसमें प्रथम लाजपत राय कॉलेज एमएससी. भौतिकी के पारस गुप्ता और विशाखा प्रथम स्थान पर रहे, द्वितीय स्थान पर
द्वितीय स्थान पर लाजपत राय कॉलेज एमएससी गणित के पवन कुमार शुक्ला और विकास मिश्रा और तृतीय एमएमएच कॉलेज के सनोवर खान और आकाश सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन बीएससी की छात्रा अनुष्का शर्मा ने किया। क्विज मास्टर के रूप में क्विज का संचालन बीएससी की छात्रा काजल गौड और अनुष्का शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में विज्ञान दिवस के अवसर परं अपने व्याख्यान में कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नीरज तिवारी ने विज्ञान के इतिहास, इतिहास में वैज्ञानिकों के त्याग के विषय में बताया।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण सम्मत जीवन, उद्देश्य हेतु वैज्ञानिक सोच और वर्तमान की परिस्थिति और प्रजातंत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण आधारित निर्णय लेने के महत्व पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. यूपी सिंह ने वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक घटनाओं के उद्धरण देते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उच्च शिक्षा के विकास में विभिन्न कार्यक्रमों जैसे क्विज, व्याख्यान और सेमिनार इत्यादि के महत्व पर चर्चा की।
कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. सपना सिंह, प्रो. दीपक कुमार, डॉ. दीपा और बीएससी के विद्यार्थियों नेवमहत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रसायन पर विज्ञान विभाग द्वारा भी ग्रीन केमेस्ट्री थीम के अंतर्गतगत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया जिसमें डॉक्टर विदुषी सिंह, आईटीएस कॉलेज गाजियाबाद ने व्याख्यान दिया। ग्रीन केमेस्ट्री थीम कार्यक्रम मे विभागाध्यक्ष डॉक्टर पूनम सिंह, डॉ नेहा गुप्ता, अमन साहू तथा डॉ. मधु गुप्ता उपस्थित रहे।