डॉ. ऋचा सूद का डबल धमाका: 46वीं मास्टर्स नेशनल में हैमर के बाद डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड!!

0

2022 से डिस्कस थ्रो के नेशनल चैंपियन के खिताब पर काबिज़

गाजियाबाद और यूपी का नाम रोशन

NEWS1UP

स्पोर्ट्स डेस्क

त्रिवेंद्रम/गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय स्तर की मास्टर्स एथलीट डॉ. ऋचा सूद ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र और सीमाएं, संकल्प के आगे बौनी पड़ जाती हैं। 46वीं मास्टर्स राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डॉ. ऋचा ने पहले हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा और फिर डिस्कस थ्रो में भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर यूपी के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी।

शनिवार 31 जनवरी को त्रिवेंद्रम में हुए डिस्कस थ्रो फाइनल में डॉ. ऋचा सूद ने पिछले सभी वर्षों से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब बरकरार रखा। उल्लेखनीय है कि साल 2022 से डिस्कस थ्रो में ऋचा ही लगातार नेशनल चैंपियन बनी हुई हैं।

5 मीटर की निर्णायक बढ़त, मुकाबला एकतरफा

डिस्कस थ्रो में डॉ. ऋचा ने केरल की लिज़ी अब्राहम को पूरे 5 मीटर की बड़ी बढ़त से हराकर दूसरा स्थान छोड़ दिया, जबकि तमिलनाडु की निथिला एल्फ्रेड ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह मुकाबला शुरू से ही ऋचा के नियंत्रण में रहा और हर थ्रो के साथ उन्होंने अपनी श्रेष्ठता साबित की।

हैमर थ्रो में भी राष्ट्रीय चैंपियन

इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि इस बार डॉ. ऋचा ने डिस्कस के साथ-साथ हैमर थ्रो में भी राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब जीत लिया। यानी एक ही नेशनल मीट में दो स्वर्ण पदक, जो किसी भी एथलीट के लिए असाधारण उपलब्धि मानी जाती है।

यूपी और गाजियाबाद का बढ़ा मान

46वीं मास्टर्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए डॉ. ऋचा सूद उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ गाजियाबाद लौटेंगी। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश के मास्टर्स खेल जगत के लिए प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!