October 16, 2026
[t4b-ticker]

7 FIR के बाद कड़ी कार्रवाई, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हालात सामान्य

0
FF

श्रमिक लौटे काम पर

NEWS1UP

संवाददाता

नोएडा/ग्रेटर। नोएडा हाल ही में फैक्ट्री क्षेत्रों में हुए उग्र श्रमिक प्रदर्शन के बाद अब गौतम बुद्ध नगर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक इलाकों में स्थिति सामान्य हो गई है। प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के साथ-साथ श्रमिकों की प्रमुख मांगों को मान लिए जाने के बाद अधिकांश मजदूर पुनः काम पर लौट आए हैं।

प्रशासनिक पहल से बना समाधान का रास्ता

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सरकार और प्रशासन के हस्तक्षेप से श्रमिकों की प्रमुख समस्याओं का समाधान कर लिया गया है। उनके अनुसार, संवाद और त्वरित निर्णयों ने हालात को नियंत्रण में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वेतन वृद्धि और ओवरटाइम पर सहमति

श्रमिकों को वेतन वृद्धि और शासन के निर्णयों की जानकारी देते अधिकारी

कंपनियों द्वारा श्रमिकों की सैलरी बढ़ाने, ओवरटाइम भुगतान सुनिश्चित करने और कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न से संबंधित समितियों के गठन जैसे निर्णय लिए गए हैं। इन फैसलों की जानकारी फैक्ट्रियों के बाहर नोटिस चस्पा कर दी गई है, जिससे श्रमिकों का भरोसा बहाल हुआ है।

पुलिस की सख्ती, लगातार पेट्रोलिंग जारी

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके।

फैक्ट्री गेट पर वेतन वृद्धि सम्बन्धी सूचना चस्पा की गईं।

7 एफआईआर दर्ज, कई गिरफ्तार

मामले में अब तक सात एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुछ ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी पहचान की है, जिन्हें कथित रूप से लोगों को भड़काने के उद्देश्य से बनाया गया था।

बाहरी तत्वों की भूमिका संदिग्ध

जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोग संबंधित फैक्ट्रियों के श्रमिक नहीं थे। कुछ ने हाल ही में नौकरी ज्वाइन की थी, जबकि कुछ अन्य राज्यों से आए बताए जा रहे हैं। इन पर प्रदर्शन को उकसाने का संदेह है।

विदेशी कनेक्शन पर अभी सस्पेंस

पाकिस्तान या बांग्लादेश कनेक्शन के सवाल पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि फिलहाल कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विस्तृत जांच और पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

हाई अलर्ट पर प्रशासन, शांति की अपील

नोएडा फेस-2 समेत संवेदनशील इलाकों में वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!