[t4b-ticker]

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवाब सिंह नागर ने फहराया तिरंगा

0
NAVAB

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने नोएडा स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया। केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उन्होंने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

नागर ने कहा कि राष्ट्र सबसे पहले है और देश की एकता, अखंडता एवं मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा लहराएं और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दें।

उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और बलिदानों का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराने से स्वतंत्रता दिवस का उत्सव जनभागीदारी के साथ और अधिक व्यापक बनेगा तथा नई पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!