[t4b-ticker]

जेवर एयरपोर्ट जलभराव पर सियासत तेज, जिन्हें विकास नहीं दिखता, उन्हें सिर्फ गड्ढे नजर आते हैं: विधायक धीरेन्द्र सिंह

0
JEWAR

एयरपोर्ट के पास जलभराव का विधायक ने लिया जायजा

अधिकारियों को स्थायी जल निकासी के निर्देश

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बारिश के बाद पार्किंग स्थल पर हुए जलभराव को लेकर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा कर कमियों को दूर करने और जलभराव का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जलभराव वाले स्थान के अधिकारियों के साथ जायजा लेते विधायक धीरेन्द्र सिंह

विधायक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें जेवर का अभूतपूर्व विकास दिखाई नहीं देता, उन्हें केवल गड्ढे और जलभराव नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, विश्वस्तरीय सड़कें, औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर विकसित हो रहे हैं।

धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिनके शासनकाल में एयरपोर्ट वर्षों तक कागजों और चर्चाओं तक सीमित रहा, वे आज बारिश के पानी को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

जेवर एयरपोर्ट के इस हिस्से में हो गया था जलभराव

हालांकि विधायक ने साफ कहा कि जलभराव या किसी तकनीकी कमी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को तत्काल कमियां चिन्हित कर आवश्यक सुधार और स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विपक्ष तस्वीरों में गड्ढे खोजता रहे, हम जेवर में विकास की नई इबारत लिखते रहेंगे

धीरेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया कि जलभराव या किसी तकनीकी कमी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों से जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुधार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा, विपक्ष तस्वीरों में गड्ढे खोजता रहे, हम जेवर में विकास की नई इबारत लिखते रहेंगे। कमी जहां होगी, उसे ठीक कराया जाएगा, लेकिन कुछ समय के जलभराव को जेवर और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक विकास पर पर्दा डालने का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!