[t4b-ticker]

शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, दो लोग फंसे, एक की मौत

0
AAG

NEWS1UP

संवाददाता

नोएडा। ग्रेटर वेस्ट स्थित शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात एक दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में सीएनसी मशीन से लकड़ी की कटिंग का काम किया जा रहा था। आग इतनी विकराल थी कि दुकान के अंदर दो लोग फंस गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली विभाग से संपर्क कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने दुकान के अंदर फंसे अल्तमस और अमन को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में इलाज के दौरान अल्तमस को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अमन की हालत स्थिर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए अमन को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!