October 17, 2026
[t4b-ticker]

ब्राह्मण समाज को एकजुट कर कुरीतियों के खिलाफ काम कर रही विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद

0
F1

समाज के लोगों से संवाद, एकजुटता का संदेश

शिक्षा, सामाजिक कुरीतियों और कमजोर वर्ग की आवाज बनने पर जोर

NEWS1UP

संवाददाता

नोएडा। ब्राह्मण समाज को संगठित करने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और समाज के कमजोर वर्ग की आवाज बनने के संकल्प के साथ विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की टीम ने शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न गांवों का दौरा किया। टीम ने समाज के लोगों से मुलाकात कर संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक एकजुटता के संदेश को दोहराया।

ब्राह्मण सभा की टीम पंडित पीतांबर शर्मा के नेतृत्व में सबसे पहले नोएडा के गांव गढ़ी शाहपुर पहुंची। यहां पंडित अमरीश शर्मा द्वारा आयोजित भगवान सत्यनारायण की कथा में शामिल होकर टीम ने समाज के लोगों से संवाद किया और सामाजिक विषयों पर चर्चा की।

पंडित पीताम्बर शर्मा का सम्मान करते समाज के लोग

इसके बाद टीम गांव अखुदपुर पहुंची, जहां पंडित राजवीर शर्मा और उनके सुपुत्र पंडित नीरज शास्त्री ने सभी सदस्यों का सम्मान किया। इस दौरान समाज के लोगों ने ब्राह्मण सभा के साथ खड़े रहने और संगठन के सामाजिक संकल्प को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

पंडित पीतांबर शर्मा ने कहा कि विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद किसी धर्म या जाति के खिलाफ नहीं है। संगठन का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता पैदा करना, जरूरतमंद और कमजोर लोगों की आवाज बनना तथा समाज की नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले समाज के बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाना भी परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।

इस दौरान पंडित पीतांबर शर्मा के साथ मास्टर परमानंद शर्मा, मास्टर रामकुमार शर्मा, मास्टर रामदत्त शर्मा और कपिल गौड़ सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, शिक्षा और समाज के कमजोर वर्ग के सहयोग को लेकर सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!