कलराज मिश्र से मिले विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की भावी दिशा पर किया मंथन
पंडित पीतांबर शर्मा के नेतृत्व में हुई महत्वपूर्ण बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर गंभीर चर्चा के बाद भावी कार्ययोजना पर बनी सहमति
NEWS1UP
संवाददाता
नई दिल्ली। विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर शनिवार को पूर्व राज्यपाल एवं परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलराज मिश्र के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंडित पीतांबर शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कलराज मिश्र से मुलाकात कर संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान संगठन की भूमिका, भावी गतिविधियों और कार्ययोजना से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विचार-विमर्श के बाद कई बिंदुओं पर सहमति बनी तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें हुई चर्चा और बनी सहमति के आधार पर परिषद की आगामी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाने पर जोर दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल में मास्टर परमानंद शर्मा, मास्टर रामदत्त शर्मा, मास्टर रामकुमार शर्मा, एडवोकेट ज्ञानचंद शर्मा, एडवोकेट रामवीर शर्मा, एडवोकेट निधि शर्मा, डॉ. गोरी, अंशुल शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, मास्टर रत्नबीर शर्मा और वीरेश तिवारी मौजूद रहे।
