[t4b-ticker]

डॉ. राजेंद्र यादव बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

0
R

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए डॉ. राजेंद्र यादव को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने की बात कही।

डॉ. राजेंद्र यादव का भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय जुड़ाव रहा है। वह पूर्व में बदायूं से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं और बिलारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके अलावा वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंचायत राज प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह भाजपा के कविनगर मंडल प्रभारी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

राजनीति और संगठन के साथ-साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में भी डॉ. यादव की सक्रिय भूमिका है। वह सीईआरटी एवं श्री राम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मेरठ तथा श्री राम सिंह मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के चेयरमैन हैं।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और अनुभव से जोड़कर देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!