October 11, 2026
[t4b-ticker]

राजनगर एक्सटेंशन में निकली महाराजा अग्रसेन जयंती 2.0 की भव्य शोभायात्रा

0
FF

कई सोसायटियों के अग्रवंश-वैश्य परिवार हुए शामिल, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती 2.0 के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाम करीब 4:30 बजे अग्रवाल हाइट्स सोसायटी से शुरू हुई शोभायात्रा राजनगर एक्सटेंशन के कई प्रमुख रास्तों और सोसायटियों से होकर गुजरी। इसका समापन चार्म्स 58 हाई स्ट्रीट पर हुआ। शोभायात्रा में क्षेत्र की कई सोसायटियों के अग्रवंश-वैश्य परिवार शामिल हुए।

कई सोसायटियों से होकर गुजरी यात्रा

‘समग्र अग्रवंश परिवार’ की ओर से आयोजित शोभायात्रा अग्रवाल हाइट्स से शुरू होकर केडीपी गोलचक्कर, अजनारा इंटीग्रिटी रेडलाइट, ब्रेव हार्ट्स तिराहा और सांगवान हाइट के पास से गुजरी। इसके बाद यात्रा राज गार्डन सोसायटी, ज्योति सुपर विलेज और आशियाना चार्म्स कैसल सोसायटी होते हुए चार्म्स 58 हाई स्ट्रीट पहुंची।

महाराजा अग्रसेन के विचारों को आगे बढ़ाने का संदेश

शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाना और समाज में एकता, सेवा, सहयोग तथा भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज के लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं और आपसी मेलजोल बढ़ता है।

‘समग्र अग्रवंश परिवार’ की ओर से लोगों से अपने परिवार और मित्रों के साथ शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की गई। आयोजन के जरिए समाज को एक मंच पर लाने और नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के विचारों से जोड़ने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!