October 12, 2026
[t4b-ticker]

गोरक्षपीठ में शारदीय नवरात्र के विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ, CM योगी ने की कलश स्थापना

0
FF

पहले दिन हुई माता आदिशक्ति के शैलपुत्री स्वरूप की हुई आराधना

NEWS1UP

संवाददाता

गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की। इसके साथ ही गोरक्षपीठ में मां जगतजननी की आराधना और नौ दिवसीय विशेष अनुष्ठान का विधि-विधान से शुभारंभ हो गया। पहले दिन मां आदिशक्ति के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की गई।

कलश स्थापना से पूर्व गोरखनाथ मंदिर परिसर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ के नेतृत्व में साधु-संत घंट-घड़ियाल, शंख और तुरही की ध्वनियों के बीच भीम सरोवर पहुंचे। यहां कलश में जल भरने और सरोवर की परिक्रमा के बाद शोभायात्रा शक्तिपीठ लौटी।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं जल से भरा कलश उठाकर शक्तिपीठ के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया। उन्होंने मां दुर्गा, भगवान शिव और गुरु गोरखनाथ के त्रिशूल का पूजन करने के बाद गौरी-गणेश की आराधना की। इसी के साथ देवीभागवत पारायण और श्रीदुर्गासप्तशती के पाठ का भी शुभारंभ हुआ। पूजा-अर्चना के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!