October 10, 2026
[t4b-ticker]

अखिलेश को CM योगी का सीधा चैलेंज: अयोध्या से आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं… आओ, फैसला हो जाए!

0
FFF

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या से चुनाव लड़ने के चैलेंज पर पलटवार करते हुए उन्हें खुली चुनौती दी है। बलरामपुर में 803 करोड़ रुपये से अधिक की 78 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा,

“आप भी अयोध्या से नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लिया जाए। तय हो ही जाए। लड़ाई चेलों से क्यों, लड़ाई सामने होनी चाहिए!”

योगी ने कहा कि अयोध्या उनका पावन धाम है और वे वहां राजनीति के लिए नहीं, बल्कि विकास सुनिश्चित करने के लिए जाते हैं। उन्होंने पिछली सपा सरकार पर निशाना साधते हुए अयोध्या की बिजली व्यवस्था, गंदगी और कानून-व्यवस्था को लेकर आरोप लगाए। साथ ही कहा कि 2017 से पहले बलरामपुर की सड़कें सबसे खराब स्थिति में थीं, जबकि आज क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं बन रही हैं।

मुख्यमंत्री ने माफिया और अपराधियों के मुद्दे पर भी सपा को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे और व्यापारियों को धमकाया जाता था। योगी ने कहा कि जनता का वोट अब तस्करी और अराजकता के बजाय विकास तथा बदलाव का आधार बन रहा है।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना: सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण में बाधक रहे लोग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोकतांत्रिक विरोध की मर्यादा भूलकर गाली-गलौज की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!