October 20, 2026
[t4b-ticker]

यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा दांव! इस दिन खुलेगा PDA का चुनावी पिटारा

0
AK

संविधान दिवस पर सामने आएगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

NEWS1UP

संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना ‘जन-मन का घोषणापत्र’ जारी करेगी। अखिलेश यादव ने इसे ‘सत्ताईस का संकल्प : PDA का घोषणापत्र’ नाम दिया है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के इस लोकतांत्रिक अवसर पर जारी होने वाला घोषणापत्र PDA की आकांक्षाओं को समाहित करेगा। PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग समाजवादी पार्टी की राजनीतिक रणनीति का प्रमुख आधार रहा है।

इस ऐलान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की चुनावी तैयारियों के अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि सपा अपने घोषणापत्र में किन मुद्दों, योजनाओं और वादों को प्रमुखता देती है।

उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। ऐसे में अखिलेश यादव के इस ऐलान ने प्रदेश की सियासत में चुनावी चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!