October 28, 2026
[t4b-ticker]

पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बावरिया बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी घायल

0
F5

बावरिया गिरोह के कुख्यात बदमाश पर दर्ज थे करीब 60 आपराधिक मुकदमे

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। निवाड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और बावरिया गिरोह के कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एडीसीपी क्राइम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी घायल हो गया। उसे निवाड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी विनीत, अमित और हिमांशु भी घायल हुए हैं।

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार के मुताबिक, धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी पर मसूरी थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये और खेकड़ा पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस तरह उस पर कुल एक लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धर्मेंद्र निवाड़ी क्षेत्र में मौजूद है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई की, जिसके दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी पर करीब 60 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में पकड़े गए बदमाश की सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!