[t4b-ticker]

टैंकर और कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

0
takkar

Report News1up

मुजफ्फरनगर।  जिले के खतौली थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर और कार की टक्‍कर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। खतौली थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतौली बाईपास के पास शनिवार शाम एक कार के एक टैंकर से टकरा जाने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजेश देवी (55), सोहनवीर (30) और अंकुर (25) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब ये लोग कार से मेरठ से मुजफ्फरनगर आ रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!