September 5, 2026
[t4b-ticker]

18 माह बाद वीवीआई एड्रेसेस में एओए चुनाव: टीम स्वामी विवेकानंद की बड़ी जीत!

0
VVIP

राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में शांतिपूर्ण मतदान

सभी सदस्यों को मिला जीत का प्रमाणपत्र

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआई एड्रेसेस सोसाइटी में लंबे समय से प्रतीक्षित एओए (एसोसिएशन ऑफ अपार्टमेंट्स) चुनाव आखिरकार संपन्न हो गया। देर रात तक चली मतगणना के बाद टीम स्वामी विवेकानंद ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज की।जबकि टीम सक्षम के एक प्रत्याशी को जीत हासिल हुई। नामित निर्वाचन अधिकारी द्वारा विजेता टीम के सभी सदस्यों को विजय प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

करीब 18 महीनों की प्रशासनिक और कानूनी जद्दोजहद के बाद कराए गए इस चुनाव को लेकर सोसाइटी के निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान के दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण व अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। बड़ी संख्या में रेजिडेंट्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।

इस चुनाव में तीन टीमों के कुल 30 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। खास बात यह रही कि सोसाइटी की महिलाओं ने भी सभी टीमों की ओर से बढ़-चढ़कर भाग लिया और चुनावी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई।

मत प्रतिशत के आधार पर देखें तो सौरभ त्यागी को सर्वाधिक 663.47 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। इसके अलावा मोनिका सिंघल को 648.36 प्रतिशत, नरवीन कुमार त्यागी को 586.13 प्रतिशत, मदन कुमार त्यागी को 571.22 प्रतिशत, राजेंद्र प्रसाद को 560.99 प्रतिशत, प्राची त्यागी को 557.04 प्रतिशत, शेखर सिंह को 441.41 प्रतिशत, रूपाली त्यागी को 439.86 प्रतिशत, तरविंदर सिंह को 429.84 प्रतिशत और टीम सक्षम के मुकेश कुमार त्यागी को 410.79 प्रतिशत मत मिले।

परिणाम घोषित होते ही सोसाइटी में जश्न का माहौल देखने को मिला। वहीं चुनाव में भाग लेने वाली अन्य दोनों टीमों, टीम रामकृष्ण परमहंस और टीम सक्षम, ने विजेता टीम स्वामी विवेकानंद को जीत की बधाई दी। दोनों टीमों ने अपेक्षा जताई कि नई एओए सोसाइटी में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करेगी। साथ ही उन्होंने सोसाइटी हित में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

उल्लेखनीय है कि चुनाव मॉडल बायलॉज के तहत कराए गए, जिसके अनुसार सेकंड ओनर और किरायेदारों को मतदान का अधिकार नहीं दिया गया। पूरी चुनावी प्रक्रिया पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप रही।

कुल मिलाकर, वीवीआई एड्रेसेस सोसाइटी का यह एओए चुनाव न केवल शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहा, बल्कि रेजिडेंट्स की सक्रिय भागीदारी ने इसे एक सफल और उदाहरणीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के रूप में स्थापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!