28 मार्च को स्कूल रहेंगे खुले: डीएम ने बदला फैसला, अब ऑफलाइन होंगी कक्षाएं

0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। जनपद में 28 मार्च को स्कूलों को ऑनलाइन करने के आदेश में बड़ा बदलाव किया गया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार अब सभी विद्यालयों में 28 मार्च को कक्षाएं ऑफलाइन  संचालित की जाएंगी।

दरअसल, इससे पहले जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियातन जिले के स्कूलों को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया था। इस आदेश के तहत छात्रों को घर से पढ़ाई करने के निर्देश दिए गए थे।

लेकिन अब प्रशासन ने अपने पूर्व आदेश को निरस्त करते हुए नया निर्देश जारी किया है, जिसके मुताबिक 28 मार्च को जनपद के सभी स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे और कक्षाएं ऑफलाइन ही संचालित होंगी।

प्रशासन का तर्क

जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी संशोधित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है और अब शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से विद्यालयों में ही संपन्न कराई जाएंगी।

स्कूलों को दिए गए निर्देश

सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे 28 मार्च को नियमित रूप से स्कूल संचालित करें और छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!