गौर कैस्केड्स में रामनवमी पर डबल सेलिब्रेशन! पूजा के साथ पूल एरिया का उद्घाटन

0

1 अप्रैल से निवासियों के उपयोग के लिए खुलेगा स्विमिंग पूल

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। रामनवमी के पावन अवसर पर राजनगर एक्सटेंशन स्थित गौर कैस्केड्स सोसाइटी में नव-विकसित स्विमिंग पूल क्षेत्र का उद्घाटन धार्मिक आस्था, उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन से हुआ, जिसके बाद सोसाइटी के बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस नई सुविधा का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा। रामनवमी जैसे पावन पर्व पर इस आयोजन को विशेष बना दिया।

सोसाइटी प्रबंधन के अनुसार, स्विमिंग पूल क्षेत्र को हाल ही में आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया गया है। इसे अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाया गया है, ताकि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के निवासियों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

हालांकि, प्रबंधन बोर्ड ने स्पष्ट किया कि यह उद्घाटन केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है। सभी आवश्यक सरकारी नियमों और औपचारिकताओं के अनुपालन के बाद स्विमिंग पूल को 1 अप्रैल 2026 से नियमित रूप से निवासियों के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा।

सोसाइटी के सेक्रेटरी पुनीत गोयल ने कहा कि गौर कैस्केड्स में रहने वाले परिवारों को उच्चस्तरीय सुविधाएं, सुरक्षित माहौल और बेहतर सामुदायिक जीवन प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। स्विमिंग पूल क्षेत्र का यह उद्घाटन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!