[t4b-ticker]

‘स्कार्डी ग्रीन’ में भक्ति का रंग, हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड व भंडारा आयोजित!

0
F

NEWS1UP

धर्म-कर्म डेस्क

गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित स्कार्डी ग्रीन सोसाइटी में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सोसाइटी निवासियों ने एओए के सहयोग से भव्य सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया गया। पूरे वातावरण में “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

इसके उपरांत आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जहां महिला, बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का स्वागत करते एओए अध्यक्ष राजकुमार शर्मा

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पार्षद पवन गौतम, उदित मोहन और शीतल चौधरी प्रमुख रूप से शामिल रहे। 

सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सोसाइटी में इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ करना है, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करना है। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!