पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि को सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पैतृक गांव बरपार पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया
सांसद पुत्र शशांक मणि समेत परिजनों को बंधाया ढांढस
NEWS1UP
संवाददाता
देवरिया/गोरखपु। देवरिया के पूर्व सांसद एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया। सोमवार को मुख्यमंत्री उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने उनके पुत्र एवं देवरिया के वर्तमान सांसद शशांक मणि त्रिपाठी तथा अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री का उनके पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करना दिवंगत नेता के प्रति सम्मान और परिवार के प्रति संवेदना का प्रतीक रहा।
