November 12, 2026
[t4b-ticker]

DM मेधा रूपम का बिल्डरों पर शिकंजा: ₹77.66 करोड़ RERA बकाया, तीन निदेशक गिरफ्तार कर जेल भेजे

0
MD

NEWS1UP

संवाददाता

गौतमबुद्ध नगर। RERA का 77 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक बकाया दबाकर बैठे बिल्डर समूहों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर गुरुवार को दादरी तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन निदेशकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार निदेशक अंसल हाईटेक टाउनशिप्स लिमिटेड और उत्तम स्टील्स एसोसिएट्स लिमिटेड से जुड़े हैं।

प्रशासनिक कार्रवाई की जद में आए श्री राम, मोहम्मद अलीम और तस्लीम सिद्दीकी को बकाया जमा नहीं करने और पर्याप्त प्रतिभूति उपलब्ध नहीं कराने पर एसडीएम दादरी के समक्ष पेश किया गया। एसडीएम ने तीनों को अधिकतम 15 दिन तक हिरासत में रखने के आदेश दिए। इसके बाद उन्हें गौतमबुद्ध नगर जिला कारागार भेज दिया गया।

नोटिस, मुनादी और कार्यालय सीलिंग भी बेअसर

बकाया वसूली के लिए जिला प्रशासन पहले भी कई बार कार्रवाई कर चुका था। संबंधित कंपनियों के कार्यालयों पर मुनादी कर बकाया जमा करने की चेतावनी दी गई। नोटिस जारी किए गए और कार्यालयों को सील तक किया गया। इसके बावजूद करोड़ों रुपये का बकाया जमा नहीं हुआ। आखिरकार प्रशासन ने गिरफ्तारी और जेल भेजने की कार्रवाई की।

प्रशासन का सख्त संदेश

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान जारी रहेगा। बकाया जमा नहीं करने वालों को किसी भी सूरत में राहत नहीं दी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *