November 21, 2025
Latest

Bank Holidays October 2025: अक्टूबर में 21 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

0
0
0

इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI और एटीएम पहले की तरह चालू रहेंगी


NEWS1UP

नई दिल्ली। त्योहारों का महीना अक्टूबर 2025 नजदीक है और इस बार बैंकों की लंबी छुट्टियां पड़ने वाली हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर (RBI Bank Holiday List) जारी कर दिया है। अगर आप बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो छुट्टियों की पूरी लिस्ट पहले ही देख लें, वरना आखिरी वक्त पर परेशानी हो सकती है।

अक्टूबर में 21 दिन रहेंगे बैंक बंद

RBI के कैलेंडर के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें हर रविवार (5, 12, 19 और 26 अक्टूबर) और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार (11 और 25 अक्टूबर) को होने वाली नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावा कई राज्यों में त्योहारों को लेकर भी बैंक बंद रहेंगे।

गांधी जयंती से दिवाली तक छुट्टियां

  • 1 अक्टूबर: नवरात्रि और दुर्गा पूजा – केरल, ओडिशा, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, नागालैंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और मेघालय

  • 2 अक्टूबर: गांधी जयंती और दशहरा – पूरे देश में अवकाश

  • 3-4 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दशैं) – सिक्किम

  • 6 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा – त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल

  • 7 अक्टूबर: महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा – हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, चंडीगढ़

  • 10 अक्टूबर: करवा चौथ – हिमाचल प्रदेश

  • 18 अक्टूबर: काती बिहू – असम

  • 20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली पूजा – त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, एमपी, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, राजस्थान, यूपी, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश

  • 21 अक्टूबर: दिवाली अमावस्या, गोवर्धन पूजा – महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर

  • 22 अक्टूबर: दिवाली, विक्रम संवत नया साल, बलिपद्यामी – गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, यूपी, बिहार

  • 23 अक्टूबर: भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, निंगोल चक्कौबा – गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, यूपी, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश

  • 27 अक्टूबर: छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) – पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड

  • 28 अक्टूबर: छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) – बिहार, झारखंड

  • 31 अक्टूबर: सरदार पटेल जयंती – गुजरात

डिजिटल सेवाएं मिलेंगी

इन छुट्टियों में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI और एटीएम पहले की तरह चालू रहेंगी। हालांकि चेक क्लीयरिंग, पासबुक अपडेट और कैश डिपॉजिट/विथड्रॉल जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं।

ग्राहकों के लिए सलाह

अगर आपकी लोन EMI, RD की किस्त, फिक्स्ड डिपॉजिट की मैच्योरिटी या कोई अन्य डेडलाइन इन तिथियों पर पड़ती है, तो उसकी प्रोसेसिंग अगले कार्य दिवस पर होगी। इसलिए बेहतर होगा कि ग्राहक अपने जरूरी काम त्योहारों और छुट्टियों से पहले ही निपटा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!